Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज साफ रहेगा मौसम, अगले दो दिन पाकेट रेन होने की संभावना

Weather Update Jalandhar जालंधर में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने लगा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गर्मी और उमस का आलम बरकरार रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:32 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:32 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज साफ रहेगा मौसम, अगले दो दिन पाकेट रेन होने की संभावना
जालंधर में आज दिनभर साफ रहेगा मौसम।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने लगा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गर्मी और उमस का आलम बरकरार रहेगा। अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ पाकेट रेन होने की संभावना है। लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को भी मौसम इसी तरह ही रहेगा।  मौसम विभाग के माहिर प्रो. दलजीत सिंह का कहना है कि अभी जाते समय मानसून की बौछारें पड़ने के आसार है। सोमवार को आसमान में कुछ जगह पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। मौसम के बदलते मिजाज के चलते लोगों को स्वास्थ्य को लेकर खास ध्यान देने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी