Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को हुआ ठंडक का अहसास

Jalandhar Weather Update जालंधर में शुक्रवार तथा शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के आसमान में छाए घने बादल तथा तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:40 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को हुआ ठंडक का अहसास
जालंधर में सुबह से हो रही हल्की बारिश।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार तथा शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के आसमान में छाए घने बादल तथा तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस दौरान जहां लोगों ने ठंड महसूस की, वहीं बाजारों तथा गली मोहल्लों में कई जगह पर जलभराव भी हुआ। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 48 घंटे के दौरान मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Murder in Jalandhar : जालंधर में युवक की हत्या से हड़कंप, तेजधार हथियार से गला रेत कर शव खेतों में फेंका

मौसम विभाग की मानें तो शहर में दिनभर हल्की बारिश होती रहेगी। बारिश से तापमान में गिरावट तो होगी ही साथ ही लोगों को उमस से भी कुछ हद तक निजात मिल सकती है। दरअसल, बीते सप्ताह की शुरुआत से लेकर अधिकतर दिन पॉकेट होती रही। यही कारण रहा कि उमस भी बढ़ गई। इस बीच हवा में नमी की मात्रा 95% तक रही। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। वीकेंड पर अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 25 दर्ज किया गया। यही कारण रहा कि शनिवार को दिन ढलते ही तेज हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से काफी हद तक निजात हासिल की।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते इस बार अधिकतर दिन पॉकेट रेन हो रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- जालंधर में बेटे से गलत काम करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, पत्नी पर बनाता था वाइफ स्वैपिंग का दबाव

यह भी पढ़ें-  पंजाब में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सितंबर मासिक परीक्षाएं इस तारीख से होंगी, तीन शिफ्टों में होंगे पेपर

chat bot
आपका साथी