Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी धूप, दिन व रात को बढ़ेगी ठंड

जालंधर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। सुबह और रात को ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार दोपहर के समय धूप खिलेगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 08:37 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 08:37 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी धूप, दिन व रात को बढ़ेगी ठंड
जालंधर में दिन व रात को ठंड में इजाफा होने लगा है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। सुबह और रात को ठंड बढ़ने लगी है। दिन में धूप छाई रहेगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के अंत तक ठंड बढ़ेगी। रात को और सुबह ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि तड़के तथा रात के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान तड़के तथा देर रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। सप्ताह के अंत न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मंगलवार को सुबह ठंड की वजह से लोग गर्म कपड़े पहन कर सैर पर निकले।

पिछले सप्ताह से तड़के तथा दोपहर के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। जिसके चलते दोपहर के समय तो लोग गर्मी महसूस करेंगे तो वहीं देर रात तथा तड़के ठिठुरन भी बढ़ जाएगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ रहा है। जिसके चलते दोपहर तथा देर रात के बीच के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हवा का दबाव तथा बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर तापमान में और भी गिरावट का दौर जारी रहेगा।

सिविल अस्पताल के ड. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए घातक हो सकता है। इस सीजन में सर्दी और खांसी की वजह से छाती की इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और  एहतियात बरतनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी