Jalandhar Weather Update: धुंध ने करवाया ठंड का अहसास, 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

अक्टूबर के मध्यांतर के बाद तेजी के साथ करवट ले रहे मौसम के बीच वीरवार को न्यूनतम तापमान ने 13 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। हालांकि दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते तापमान में इजाफा होने की कयास लगाई जा रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:54 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: धुंध ने करवाया ठंड का अहसास, 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
दिसंबर माह के शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जालंधर, जेएनएन। बुधवार देर रात हुआ हुई धूंध का दौर वीरवार तड़के तक जारी रहा। इसके साथ ही तापमान लुढ़क कर न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। जिससे लोगों ने ठंड महसूस की। मौसम की लगातार बदल रही मिजाज के बीच वीरवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने दिसंबर माह‌ की तरह ठंडक महसूस की। वहीं, सुबह सैर करने के लिए घरों से निकले लोग स्वेटर, कोटी तथा शाल में लिपटे नजर आए।

अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद तेजी के साथ करवट ले रहे मौसम के बीच वीरवार को न्यूनतम तापमान ने 13 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। हालांकि दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते तापमान में इजाफा होने की कयास लगाई जा रही है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिसंबर माह के शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान बच्चे व बुजुर्गों को अभी से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी