Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज 2 डिग्री सेल्सियस गिरेगा न्यूनतम तामपान, दोपहर को धूप खिलने से मिलेगी राहत

बुधवार को आसमान में दिन भर छाए रहे बादल तथा बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठिठुरन का असर वीरवार को भी रहेगा। आज तापमान 2 डिग्री कम होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने के चलते तापमान में मामूली इजाफा भी होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:44 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज 2 डिग्री सेल्सियस गिरेगा न्यूनतम तामपान, दोपहर को धूप खिलने से मिलेगी राहत
जालंधर में आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को आसमान में दिन भर छाए रहे बादल तथा बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठिठुरन का असर वीरवार को भी रहेगा। जिसके तहत न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को वीरवार की ठंड का सामना करने को तैयार रहना होगा।

दरअसल, बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद सर्दी में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी थी। इस न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह गया था। जिसमें आज 2 डिग्री कम होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वीरवार को दोपहर के समय धूप खिलने के चलते तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना भी है। लेकिन इसके साथ इस धूप के कारण सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। कारण पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी तथा शीतलहर का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।

इस बारे में डा. रमेश कंबोज बताते हैं कि लंबे अर्से बाद सर्दी का सीजन एडवांस चल रहा है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस महामारी के बीच बढ़ रही सर्दी के कारण बुजुर्ग तथा बच्चों को घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। इसी तरह उनके लिए सर्दी से बचाव के अतिरिक्त साधन जुटाए जाने की जरूरत है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी