Jalandhar Weather Update: जालंधर में ठंडा रहेगा रविवार, दोपहर को भी छाए रहेंगे बादल

Jalandhar Weather Update जालंधर में आज दिन के समय धूप खिलने व दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठंड बढ़ेगी। बाद दोपहर शीत लहर चलने से तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:08 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में ठंडा रहेगा रविवार, दोपहर को भी छाए रहेंगे बादल
जालंधर में दिन के समय धूप खिलने व दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठंड बढ़ेगी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शनिवार के बाद इस बार रविवार भी ठंडा रहेगा। दिन के समय धूप खिलने व दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठंड बढ़ेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से 24 जनवरी को लेकर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को बाद दोपहर शीत लहर चलने से तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar Corona Vaccination: जालंधर के हेल्थ वर्करों में वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ा रुझान, लक्ष्य से पिछड़े

वीरवार व शुक्रवार को आसमान में दिन भर घना कोहरा छाया रहा था। इस कारण कम हुई दृश्यता तथा शीत लहर के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को दो-चार होना पड़ा था। वहीं शनिवार को सुबह बादल व दोपहर को बूंदाबांदी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। रविवार को भी दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने के चलते दिन भर मौसम खराब रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि अधिक सर्दी के बीच लोग बच्चे व बुजुर्गों को अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी। मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा ने कहा कि ठंड को मौसम में दोपहिया वाहन का सफर कम करें और अगर कहीं जाना है तो कार में ही जाए। इसके अलावा इस कड़कती ठंड में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

स्वास्थ्थ विशेषज्ञ ने कहा कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके घर से बाहर निकलते समय कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन जरूर करें और हमेशा मास्क पहनकर ही घर से बाहर आएं। इसके अलावा बाजारों में शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोरोना के फैलने का ज्यादा आसार होते है, इसलिए इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों को खास ध्यान रखा जाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी