Jalandhar Weather Update : जालंधर में दो दिन छाए रहेंगे बादल, मौसम होगा सुहावना

Jalandhar Weather Update जालंधर में वीरवार तथा शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। पिछले कई दिनों से लगातार धूप खिली रहने के कारण तापमान में भारी इजाफा हो गया था। लेकिन अब दो दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:06 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:06 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में दो दिन छाए रहेंगे बादल, मौसम होगा सुहावना
जालंधर में वीरवार तथा शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में वीरवार तथा शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं तथा बूंदाबांदी के आसार भी बताए जा रहे हैं। जिससे पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही तल्ख धूप के कारण बढ़ा गर्मी का प्रकोप भी निश्चित रूप से कम होगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार धूप खिली रहने से तापमान में भारी इजाफा हो गया था। जिसके तहत अधिकतम 39 तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक तापमान का आंकड़ा पहुंच गया था। जिसके चलते लोगों ने गर्मी महसूस की।

गर्मी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच मंगलवार शाम को चली तेज हवाएं तथा आंधी के साथ बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। वहीं वीरवार तथा शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम के संकेत दिए जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था। लाॅकडाउन के चलते पर्यावरण का प्रदूषण कम होने की संभावना भी है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने वाली है।

इस दौरान अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीकेंड के बाद मौसम साफ रहेगा। इस बीच रोजाना धूप खिली रहेगी। लोगों को गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी