Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज दिन भर साफ रहेगा मौसम, फिर भी सर्दी से नहीं मिलेगी निजात

आज जालंधर में दिन भर धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। बावजूद इसके सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है। सप्ताह भर में करवट ले रहे मौसम के बीच सर्दी में इजाफा हुआ है। पिछले शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:25 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज दिन भर साफ रहेगा मौसम, फिर भी सर्दी से नहीं मिलेगी निजात
जालंधर में आज मौसम दिन भर साफ रहेगा। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। वीकेंड पर दिन भर मौसम साफ रहेगा। सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रहने के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा भी होगा। बावजूद इसके सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है। कारण, धूप खिलने से भले ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा लेकिन तड़के तथा रात के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा।

सप्ताह भर में करवट ले रहे मौसम के बीच सर्दी में इजाफा हुआ है। पिछले शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। इस दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने के बाद से लेकर सर्दी में लगातार इजाफा हो रहा है। वह इस बार शनिवार के दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे संकेत के मुताबिक दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी।

हालांकि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट भी होगी। इसी तरह शनिवार को दिन भर अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिससे सुबह वह रात को ठिठुरन बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी