Jalandhar Weather Alert : दिन भर उमस के बाद जमकर बरसे बदरा, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत

Jalandhar Weather Update जालंधर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का दौर वीरवार को भी जारी रहा। दिन भर उमस रहने के बाद शाम करीब 5 बजे तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शहरवासियों को गर्मी के प्रकोप से निजात मिली।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:02 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:22 PM (IST)
Jalandhar Weather Alert : दिन भर उमस के बाद जमकर बरसे बदरा, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत
वीरवार शाम बारिश के बाद जालंधर का संविधान (बीएमसी) चौक। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather जालंधर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का दौर वीरवार को भी जारी रहा। दिन भर उमस के बाद शाम को बादल जमकर बरसे।  इस कारण न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप तथा लू से भी निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक का असर अगले कई दिनों तक रहने की संभावना जताई गई है। सप्ताह की शुरूआत से लेकर रोजाना बारिश होने का सिलसिला बरकरार है।

सोमवार से लेकर बुधवार तक डेढ़ सौ एमएम से ऊपर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही बीते सप्ताह अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान का दंश झेल चुके लोगों ने भी मानसून की फुहार के साथ राहत की सांस ली है। खास बात यह है कि धान की बिजाई के दौरान हुई बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हुई है। इस कारण किसानों को मोटर लगाकर पानी अर्जित करने की जरूरत नहीं रही। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मानसून की फुहार यथावत जारी रहेगी।

बीते सप्ताह लू व गर्मी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो सप्ताह के पहले दिन ही लुढ़ककर 29 डिग्री तक रह गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम यथावत बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने बताया कि हवा में नमी की मात्र 99 प्रतिशत रही। हवा भी 8 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ रही। आज भी बारिश होगी। आने वाले कई दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा।

वहीं बुधवार सुबह भी घने बादल छाए रहे। सुबह छह बजे से आठ बजे तक 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर में उमस ने थोड़ा परेशान किया लेकिन रात को हवाओं ने मौसम को फिर सुहाना कर दिया। आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 24 रहने के कारण रात को सर्दी का अहसास हुआ।

chat bot
आपका साथी