Jalandhar Weather Update : जालंधर के कई इलाकों में हुई बारिश, सुबह से छाए थे बादल

जालंधर में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहेगा। उधर मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत बना रहने की संभावना जताई गई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:22 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:22 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर के कई इलाकों में हुई बारिश, सुबह से छाए थे बादल
जालंधर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। वहीं सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की तरह मंगलवार को भी उमस भरा मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। उमस से लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ेगा। इसके साथ ही तापमान में भी फिर से इजाफा होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहेगा। उधर, मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत बना रहने की संभावना जताई गई है।

दरअसल बीते सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में घने बादल छाए रहने तथा बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई थी। हालांकि सप्ताह के अंत में पॉकेट रेन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जिसके तहत किसी जगह पर जलभराव को कहीं पर तेज धूप से लोगों को उमस की मार झेलनी पड़ी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर दलजीत सिंह बताते हैं कि लोगों को अभी कुछ दिनों तक उमस की मार झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- राजेश बाहरी बने रोटरी क्लब सिटी के प्रधान, नई टीम की हुई ताजपोशी

राजेश बाहरी को रोटरी क्लब जालंधर सिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष सहित नई टीम का ताजपोशी समारोह हुआ। इसमें रोटरी क्लब 3070 के जिला गवर्नर डा. यूएस घई मुख्य अतिथि व जिला गवर्नर डीजीई दुष्यंत चौधरी व उप गवर्नर सिमरन सचदेवा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर समाज सेवक ¨प्रस ग्रोवर, सोनल चेयर कुलवंत सिंह, क्लब प्रशासक डा. नरिंदर पाल, जिला सचिव पीएस ग्रोवर, रोहित बाहरी, सचिव बाजवीर सिंह, हर¨वदर घई, अनु बाहरी, पूजा बाहरी, तरुण शर्मा, गौतम मोहन, लविश शर्मा, आशु कात्याल, अजय धवन, राहुल धवन, निखिल अरनेजा आदि थे।

यह भी पढे़ं- जालंधर में रायपुर-रसूलपुर के पास बिस्त दोआब नहर से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी