Jalandhar Weather Update : जालंधर में फिर से एक डिग्री सेल्सियस बड़ा तापमान, तड़के व रात की ठंड बरकरार

Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार के बाद लगातार दूसरे दिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 08:25 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में फिर से एक डिग्री सेल्सियस बड़ा तापमान, तड़के व रात की ठंड बरकरार
Jalandhar Weather Update जालंधर में तड़के व रात की ठंड में इजाफा हो रहा है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार के बाद लगातार दूसरे दिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। इस तरह से दो दिनों में ही तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। सोमवार से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बाद तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। दो दिन पहले अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान वीरवार को बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते तड़के तथा रात की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। जिससे न्यूनतम तापमान भी लुढ़क जाएगा।

दरअसल, बीते शनिवार तथा रविवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा आंधी तूफान के बाद मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। वहीं, सोमवार से लेकर भले ही रोजाना धूप खिल रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में इजाफा नहीं हो रहा। यही कारण है कि तड़के तथा रात को ठंड पड़ रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी मुलाजिमों का प्रदर्शन 31 को

संवाद सूत्र, भोगपुर : आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन 31 अक्टूबर को मंत्री रजिया सुल्ताना के शहर मालेरकोटला में उनके घर के आगे प्रदेश प्रधान हरगो¨बद कौर की अगुआई में प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी ब्लाक प्रधान सतवंत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि बीते करीब पौने पांच साल से कांग्रेस की सरकार ने वर्करों व हेल्परों की एक भी मांग नहीं मानी और झूठे आश्वासन ही दिए। यूनियन अपनी सभी मांगें पूरी करवाने के लिए संघर्ष कर रही है।

chat bot
आपका साथी