Jalandhar Weather Update : जालंधर में बादल छाए रहने से सप्ताह भर में 12 डिग्री कम हुआ तापमान

जालंधर में सप्ताह भर रोजाना बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा चुकी है। आने वाले 48 घंटे के दौरान भी मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आगामी 2 दिनों को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में बादल छाए रहने से सप्ताह भर में 12 डिग्री कम हुआ तापमान
जालंधर में आने वाले दो दिन मौसम सुहावना बना रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Update जालंधर में सप्ताह भर रोजाना दिन में एक समय आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के परिणाम स्वरूप 7 दिनों में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। आने वाले 48 घंटे के दौरान भी मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आगामी 2 दिनों को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया था। इस बीच न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

वहीं इसके अगले ही दिन वीरवार रात को चली तेज आंधी तथा बारिश के बाद रोजाना दिन में एक समय मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते अभी तक सप्ताह भर में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो चुका है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदल गया है।

उधर, मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तड़के व रात को तापमान में गिरावट से ठंड महसूस होने के संकेत भी दिए जा रहे हैं। मौसम माहिर डॉक्टर विनीत शर्मा के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सचेत रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी