Jalandhar Weather Update: जालंधर में बारिश शुरू, ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना

Jalandhar Weather Update जालंधर में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश होने के बाद चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार को शनिवार की तरह ही सारा दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:06 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में बारिश शुरू, ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
जालंधर में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश होने के बाद चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार को शनिवार की तरह ही सारा दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन इस दौरान तापमान कम होने की बजाय और बढ़ जाएगा। इसके चलते लोग गर्मी महसूस करेंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से सात मार्च को लेकर दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धूप के बीच शनिवार के बाद रविवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में 94 दिन बाद फिर लगा नाइट कर्फ्यू, आपात सेवाओं को रहेगी राहत

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दरअसल, मार्च के शुरुआत से लेकर रोजाना धूप खिल रही है। धूप खिलने की शुरुआत फरवरी के मध्यांतर के बाद ही हो गई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा भी छू चुका है। हालांकि मार्च के शुरुआत से लेकर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar Double Murder Case: जालंधर पुलिस ने दूसरे राज्यों में भेजी आरोपित आकाश की तस्वीरें

शनिवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते है कि सोमवार के बाद रोजाना धूप खिलेगी। इससे तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होना तय है। हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहने व ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी और दिन भर मौसम सुहावना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  जालंधरवासी कृपया ध्यान दें ! शहर के इन 48 इलाकों में छह घंटे बंद रहेगी बिजली

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी