Jalandhar Weather Updateः जालंधर में जारी रहेगा ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Jalandhar Weather Update जालंधर में वीरवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद दिन ढलते ही बाजारों में विरानगी छाए रहने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम यथावत बने रहने की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 07:10 AM (IST)
Jalandhar Weather Updateः जालंधर में जारी रहेगा ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
शुक्रवार को भी सुबह व रात के समय ठंड का कहर जारी रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। पिछले 2 दिनों से दोपहर के समय खिल रही तेज धूप ने लोगों को ठंड के कहर से कुछ राहत दी है। यह दौर क्रिसमस तक जारी रहने वाला है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी सुबह व रात के समय ठंड का कहर जारी रहेगा। लिहाजा दोपहर के समय अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ कुछ समय के लिए राहत की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, क्रिसमस के बाद फिर से धुंध, शीत लहर तथा आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। ऐसे अनुमान मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। जिससे ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

वीरवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद दिन ढलते ही बाजारों में विरानगी छाए रहने से कारोबार तो प्रभावित हुआ ही साथ ही दिन भर लोग ठंड से दो-चार होते रहे। इसी सिलसिले के तहत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम यथावत बने रहने की संभावना है।

इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। ऐसे में अधिक ठंड के बीच बच्चों तथा बुजुर्गों को अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। इसी तरह अस्थमा तथा दमा के रोगियों को इतने कम तापमान के बीच घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी