Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज भी दिन भर छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

जालंधर में वीरवार को बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी तथा बारिश की संभावना है। सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना पाकेट रेन हो रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 07:02 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 07:02 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज भी दिन भर छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना
जालंधर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में वीरवार को बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी तथा बारिश की संभावना है। ‌ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना पाकेट रेन हो रही है। वहीं, बुधवार को दिन भर धूप खिली रही। इस कारण तापमान में इजाफा हो गया। दिन भर अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को तेज धूप के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आने वाले 24 घंटे तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में फिर से मूलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर भी निरंतर जारी रहेगा।

तेज धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो तेज धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है। इसलिए लाेगाें काे घर से बाहर निकलते समय सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञाें के मुताबिक गर्मी के माैसम में लाेगाें काे घराें से कम ही बाहर निकलना चाहिए।

हरियाणा और हिमाचल में हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। हरियाणा में बीते 24 घंटे में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जैसे क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं पंजाब में भी कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- NEET Exam 2021 : लुधियाना में नीट परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को, कोविड के कारण बनाए गए एक से अधिक सेंटर्स

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Vaccination News: वीरवार को 190 जगहों पर लगेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज

chat bot
आपका साथी