Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, दोपहर बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन के कारण उमस में भारी इजाफा हो गया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 07:05 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, दोपहर बाद बारिश की संभावना
जालंधर में आज दोपहर बाद बारिश होगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मंगलवार को शाम एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस दौरान 24 घंटे पहले अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान मंगलवार को बारिश के बाद 6 डिग्री कम होकर 31 डिग्री रह गया, था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन के कारण उमस में भारी इजाफा हो गया था। वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से लेकर मौसम राहत भरा रहेगा । इस क्रम में सोमवार को बादल तो छाए रहे थे लेकिन बारिश नहीं हुई थी। वहीं मंगलवार को दोपहर को बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इस सप्ताह के अधिकतर दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच कुछ दिन धूप खिली रहने से उमस भी बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें-  डेविएट के डा. गौरव को मिला पुरस्कार

डेविएट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डा. गौरव कुमार धुरिया को आउटस्टैं¨डग कंट्रीब्यूशन टू इंजीनियरिंग एजुकेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंपीरियल सोसायटी आफ इनोवेटिव इंजीनियर्स ने वर्ष 2020-21 में गुणवत्ता तकनीकी शिक्षा के वितरण को बढ़ाने के लिए दिया। उनकी तरफ से इंडस्ट्री वीक के जरिये इंडस्ट्री और विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ जोड़ा गया। डा. धुरिया ने इस अवार्ड का श्रेय डिपार्टमेंट की टीम, सहकर्मियों, इंस्टीट्यूट प्रबंधन को दिया।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 1st September 2021 : शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक 3:30 बजे, जानिए और क्या है जालंधर में आज

यह भी पढ़ें-  जलियांवाला बाग पर ट्वीट से घिरे राहुल गांधी, पंजाब सीएम अमरिंदर ने भी जताई असहमति, कहा- रेनोवेशन में कुछ गलत नहीं

chat bot
आपका साथी