Punjab Weather Alert: पंजाब में बदला मौसम; जालंधर और लुधियाना सहित कई शहरों में झमाझम बारिश

Punjab Experiences Rains बुधवार हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को गर्मी तथा उमस से तो राहत मिली ही थी। शहर में जलभराव परेशानी का कारण बना था। वीरवार को मौसम सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को फिर से बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 08:26 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 12:35 PM (IST)
Punjab Weather Alert: पंजाब में बदला मौसम; जालंधर और लुधियाना सहित कई शहरों में झमाझम बारिश
जालंधर में शुक्रवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जागरण

जासं, जालंधर। Punjab Weather Alert शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब अचानक से शुरू हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। 24 घंटे पहले अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान बारिश शुरू होते ही 5 डिग्री लुढ़क कर 29 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत बना रहेगा। विभाग ने वीरवार को ही अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।

दरअसल, सप्ताह की शुरुआत से लेकर लगभग रोजाना पाकेट रेन हो रही है। इस कारण गर्मी के साथ उमस में भी इजाफा हो गया था। यही कारण रहा कि हवा में नमी की मात्रा भी 90% से अधिक रही। उधर, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवर्तन के संकेत दिए थे। बताया जा रहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

लुधियाना, मोगा और नवांशहर में सुबह से हो रही बारिश

शुक्रवार को मोगा शहर में सुबह 9.30 बजे से बारिश हो रही है।

जालंधर के अलावा लुधियाना, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और नवांशहर में भी बारिश हो रही है। मोगा में सुबह 9.30 से रुक-रुक कर बूंदाबादी का क्रम जारी है। निचले इलाकों में बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फतेहगढ़ साहिब में सुबह हलकी बूंदाबांदी हुई थी। अब बादल छाए हुए हैं।

श्री मुक्तसर साहिब में सुबह हुई बारिश के बाद शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। यहां दोपहर बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।

वीकेंड तक सुहावना रहेगा मौसम

हालांकि बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को गर्मी तथा उमस से तो राहत मिली ही थी साथ ही शहर में हुआ जलभराव परेशानी का कारण भी बना। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहने का असर वीकेंड तक निश्चित रूप से रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी।

chat bot
आपका साथी