Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज भी छाएंगे बादल, दिन भर सुहावना बना रहेगा मौसम
Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 13 मई को लेकर दिए गए हैं।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से निजात तो मिलेगी ही, साथ ही दिन भर मौसम भी सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 13 मई को लेकर दिए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा।
बुधवार को भी दिन की शुरूआत ठंडी हवाएं चलने के साथ हुई थी और फिर दोपहर में झमाझम बारिश हुई थी। इससे लोगों ने लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। अधिकतम तापमान लुढ़ककर हुआ 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक सौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलने वाली है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश बौछारें भी पड़ सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की होगी।
दरअसल, बीते सप्ताह दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर हुए लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। वही, बुधवार को सुबह से लेकर दिन भर आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। बदले मौसम के बीच वीरवार को भी मौसम यथावत रहने की कयास लगाई जा रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहने से तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें