Jalandhar Weather update: मौसम का बदला मिजाज, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

दोपहर के समय धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं दिन ढलने के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट जारी रहेगी। जिससे देर रात तापमान में भारी गिरावट होगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:47 AM (IST)
Jalandhar Weather update: मौसम का बदला मिजाज, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
यह पहला अवसर है जब अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

जालंधर, जेएनएन। शनिवार को देर रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि, दोपहर के समय धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, दिन ढलने के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट जारी रहेगी। जिसके तहत देर रात तापमान में भारी गिरावट होगी।

अक्टूबर माह की अंतिम सप्ताह के बीच शुरू हुई धुंध का असर तड़के से देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। यह पहला अवसर है जब अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

बताया जा रहा है कि नवंबर माह के शुरुआत में तापमान में और भी गिरावट होगी। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दिन भर मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन ढलते ही ठंड में निश्चित रूप से इजाफा होगा।

chat bot
आपका साथी