Jalandhar Weather Update : जालंधर में शनिवार और रविवार को छाएंगे बादल, बारिश होने की संभावना

Jalandhar Weather Update जालंधर में अगले दो दिन बाद फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे। शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे वहीं बारिश होने की भी संभावना है। मौसम साफ रहने से बाजारों में भी रौनक लौट रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:14 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में शनिवार और रविवार को छाएंगे बादल, बारिश होने की संभावना
Jalandhar Weather Update जालंधर में आज मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में अगले दो दिन बाद फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे। शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। वीरवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। ऐसा अनुमान मौसम विभाग का है। मौसम साफ रहने से बाजारों में भी रौनक लौट रही है।  हालांकि सुबह और शाम को मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया जाएगा। शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा।

शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे दिन और रात को ठंड बड़ने के आसार है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं मौसम तथा तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार तथा इसके बाद रोजाना धूप खिली रहने की संभावना प्रबल है। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  जालंधर में जसकिरणजीत तेजा ने संभाला DCP का पद्भार, बोले- नशे की सप्लाई चेन तोड़ अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा

कैडेट्स को हथियार चलाने की दी जानकारी

लायलपुर खालसा कालेज में एटीसी-31 एनसीसी का सालाना प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। सात दिवसीय यह कैंप यूनिट-1 पंजाब एयर स्क्वार्डन एनसीसी जालंधर की तरफ से और विंग कमांडर दीपक शर्मा के निर्देशन में लगा। कैंप के दौरान कैडेट्स को टेंट पिचिंग, एरोमाडलिंग और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई। कैडेट्स को एनसीसी एयर¨वग, लड़ाकू विमान और माइक्रोलाइट विमान के विषय में जानकारी दी गई। कैंप की अध्यक्षता प्रशिक्षण प्रभारी दिगंबर सिंह, पंकज, सार्जेट श्रीकांत डागुर और पंकज न की।

यह भी पढ़ें-   जर्जर होता जा रहा है देश का सबसे पुराना बठिंडा का किला मुबारक, यहां रानी बुर्ज में कैद रही थी रजिया सुल्तान

chat bot
आपका साथी