Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी खिलेगी तेज धूप, लोगों को झेलनी पड़ेगी गर्मी
जालंधर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी तड़के से लेकर धूप खिली रहेगी। जिसके चलते तापमान में तो इजफा होगा ही साथ ही गर्मी भी बढ़ जाएगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं। मंगलवार से वीरवार तक लगातार तीन दिन बारिश से मौसम सुहावना हो गया था।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी तड़के से लेकर धूप खिली रहेगी। जिसके चलते तापमान में तो इजफा होगा ही साथ ही गर्मी भी बढ़ जाएगी। यह दौर अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं। दरअसल, मंगलवार से लेकर वीरवार तक लगातार तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा था। जिसके चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस के उल्लेखनीय गिरावट के साथ मौसम की सुहावना बना रहा।
वहीं, शुक्रवार को सुबह से लेकर तेज धूप खिली रहने के कारण फिर से तापमान में इजाफा हो गया। वीरवार को अधिकतम 26 डिग्री चल रहा तापमान 6 डिग्री इजाफे के साथ 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं शनिवार को भी धूप खिली रहने की संभावना प्रबल है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पिछले दिनों मानसून सक्रिय होने के चलते बारिश का सिलसिला जारी रहा था। आने वाले दिनों में रोजाना धूप खिली रहेगी। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर के बाद फिर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस दौरान फिर से आसमान में बादल छाए रहने गरज के साथ बारिश होगी। इस कारण तापमान में भी गिरावट होना स्वाभाविक है।
बता दें कि मंगलवार से लेकर वीरवार तक बारिश होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में इजाफा हुआ था। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे और तेज बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान साफ रहेगा और तापमान में बदलाव होगा। डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव तथा बारिश के बाद खड़े पानी की वजह से मच्छर पनप सकते हैं और डेंगू व मलेरिया होने की संभावना है।