Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में ठंडी हवाओं के साथ हुई बुधवार सुबह की शुरुआत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jalandhar Weather Forecast पंजाब में मानसून की एंट्री हो गई है। जालंधर में अगले तीन दिन मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम 34 व न्यूनतम 23 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:45 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में ठंडी हवाओं के साथ हुई बुधवार सुबह की शुरुआत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
जालंधर में अगले तीन दिन तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : पिछले सप्ताह तापमान में गिरावट के चलते बुधवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। अगले तीन दिन मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम 34 व न्यूनतम 23 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंजाब में मानसून की एंट्री के साथ शुक्रवार तक आसमान में बादल चाए रहने के साथ बारिश होने का संकेत मौसम विभाग ने दिए है।

बीते सप्ताह के अंतिम पड़ाव में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत दे दी थी। जिसका असर आगामी कई दिनों तक रहा। इस बीच मानसून के दस्तक देने के बाद अब गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि वीकेंड में आसमान साफ होने के साथ तापमान का पारा भी चढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकदता है।

उधर, मौसम विभाग द्वारा आने वाले तीन दिनों तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तड़के व रात को तापमान में गिरावट से ठंड महसूस होने के संकेत भी दिए जा रहे है। मौसम माहिर डॉक्टर विनीत शर्मा के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सचेत रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी