Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में पिछले सप्ताह आसमान में बादल छाने तेज हवाएं व बारिश के चलते लोगों को राहत देने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को दिन न्यूनतम तापमान 28 व अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 08:42 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
जालंधर में लोगों को सुबह व रात को भी गर्मी आफत बनने लगी है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में पिछले सप्ताह आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं व बारिश के चलते लोगों को राहत देने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को दिन न्यूनतम तापमान 28 व अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को सुबह व रात को भी गर्मी आफत बनने लगी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिन तापमान में इजाफा होगा। जिससे गर्मी का प्रकोप भी बढेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह शुक्रवार तक गर्मी का प्रकोप यथावत रहेगा। हालांकि, शनिवार के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. वीनित शर्मा बताते है कि आए दिन मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते लोगों को सेहत के प्रति अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।

सोमवार को दिनभर खिली धूप, अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा

सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच सकता है। लू भी चलेगी और उमस बढ़ेगी। शनिवार के बाद बादल छा सकते हैं। पांच दिन तक गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

-----

यह भी पढ़ें : ‘धान की सीधी बीजाई से करें पानी की बचत’

जालंधर। किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए प्रेरित करने के लिए कृषि और किसान भलाई विभाग की तरफ से किसान मनजिंदर सिंह गांव कंगनीवाल के खेत में धान की सीधी बीजाई से प्रदर्शनी प्लांट बीजा गया। विशेष रूप से पहुंचे एसडीएम-2 हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस तकनीक प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। प्रदर्शनी प्लांट से धान की रिवायती ढंग से काश्त कर रहे किसानों को धान की सीधी बीजाई करने की प्रेरणा मिलेगी। इस तरीके से धान की काश्त करने के साथ पानी की बचत भी की जा सकती है। किसानों को चाहिए कि वह धान की सीधी बीजाई में पिछले समय दौरान कामयाब हुए किसानों से संबंध रखते हुए इस विधि की तरफ विशेष ध्यान दे। डा. सुरिंदर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जालंधर ने कहा है कि विभाग की तरफ से जिलेभर में आत्मा योजना अधीन प्रदर्शनी प्लांट बीजे जा रहे हैं। यहां डा. मनिंदर सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी