Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, गर्मी के साथ उमस भी करेगी परेशान

Jalandhar Weather forecast रविवार को दोपहर के समय खिली तेज धूप व उमस के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। हालांकि देर रात करीब 12 बजे से हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा कर दिया। आज फिर दिन में धूप खिलने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:33 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, गर्मी के साथ उमस भी करेगी परेशान
जालंधर में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी ही साथ ही गर्मी का प्रकोप भी अपने यौवन पर रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : रविवार रात को हुई बारिश के बावजूद इस सप्ताह अधिक अधिकतर दिन धूप खिली रहेगी। इसके साथ ही उमस में भी इजाफा हो जाएगा। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी ही साथ ही गर्मी का प्रकोप भी अपने यौवन पर रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह को लेकर दिए गए हैं।

पिछले सप्ताह में अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम राहत भरा रहा था। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में तो गिरावट हुई थी, साथ ही लोगों ने दो सप्ताह पहले पड़ रही भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत भी महसूस की थी। वहीं रविवार से लेकर फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने का क्रम शुरू हो गया है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही धूप का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है, यह दौर सप्ताह भर जारी रहेगा।

देर रात हुई झमाझम बारिश

इससे पहले रविवार को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दोपहर के समय खिली तेज धूप व उमस के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। हालांकि देर रात करीब 12 बजे से हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा कर दिया। आज फिर दिन में धूप खिलने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

chat bot
आपका साथी