Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज छाए रहेंगे बादल, 37 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

Jalandhar Weather Forecast रविवार सुबह से ही तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में तो इजाफा होगा ही साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 07:23 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज छाए रहेंगे बादल, 37 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान
संडे को दिन भर अधिकतम तापमान 37 तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast: शहर में रविवार का दिन गर्म रहेगा। सुबह से ही तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में तो इजाफा होगा ही साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। संडे को दिन भर अधिकतम तापमान 37 तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शनिवार को दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहने के चलते तापमान में इजाफे का दौर जारी रहा। मौसम ने फिर करवट लेते गर्मी का प्रकोप बरकरार रखा है। आने वाले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में इजाफा तो होगा ही साथ ही लोग पसीने से तरबतर भी होंगे। इस दौरान कोविड-19 के  साथ-साथ गर्मी के प्रकोप को लेकर भी लोगों को एहतियात बरतनी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी