Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज तेज धूप करेगी परेशान, बढ़ेगा तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में आज तल्ख धूप से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। जिससे गर्मी फिर से अपना रंग दिखाएगी। इस दौरान दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में तो इजाफा होगा ही साथ ही गर्मी का प्रकोप भी फिर से बढ़ जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:21 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज तेज धूप करेगी परेशान, बढ़ेगा तापमान
जालंधर में आज गर्मी का प्रकोप भी फिर से बढ़ जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। वीकेंड पर तल्ख धूप से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। जिससे गर्मी फिर से अपना रंग दिखाएगी। इस दौरान दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में तो इजाफा होगा ही, साथ ही गर्मी का प्रकोप भी फिर से बढ़ जाएगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 15 मई को लेकर दिए गए हैं।

बीते सप्ताह दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से तापमान में भारी इजाफा हो गया था। अधिकतम 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान इस सप्ताह की शुरुआत से लेकर लुढ़क गया। शुक्रवार  को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान शनिवार से लेकर फिर से बढ़ जाएगा। कारण, पहाड़ी इलाकों में फिर से तेज धूप खिल रही है। जिसका असर निश्चित रूप से मैदानी इलाकों में पड़ेगा।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि रविवार के बाद से लेकर मौसम साफ रहेगा। लिहाजा अगले सप्ताह के मध्यांतर से फिर से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी, साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिल जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी