Jalandhar Weather Update : जालंधर में झमाझम बारिश, शुक्रवार तक सुहावना रहेगा मौसम

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में बुधवार की शुरूआत ठंडी हवाएं चलने के साथ हुई। इससे लोगों ने लोगों ने गर्मी से राहत महसूस होगी। शुक्रवार तक सौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलने वाली है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:27 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:11 PM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में झमाझम बारिश, शुक्रवार तक सुहावना रहेगा मौसम
जालंधर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश बौछारें भी पड़ सकती है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : बुधवार को दिन शुरूआत ठंडी हवाएं चलने के साथ हुई फिर दोपहर में महानगर में झमाझम बारिश हुई है। इससे लोगों ने लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। अधिकतम तापमान लुढ़ककर हुआ 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक सौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलने वाली है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश बौछारें भी पड़ सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। मौसम माहिर प्रोफेसर दलजीत सिंह इसका कारण पश्चिमी विक्षोप बताते है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह चलने वाला है। उसके तापमान का ग्राफ बढ़ेगा और गर्मी होगी।

कृषि अधिकारी डा. नरेश गुलाटी का कहना है कि बारिश से मक्की की फसल को फायदा होगा वहीं खरबूजा को नुकसान पहुंचा सकती है। डा. तरसेम लाल का कहना है कि कोरोना काल चल रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते बुजुर्गों व बच्चों को खास एहतियात बरतनी चाहिए। हालंकि बारिश से हवा में अटके धूल के कण धुलने से एलर्जी वाली खांसी से बचाव होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी