Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी से तापमान में आएगी गिरावट

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं तथा बूंदाबांदी के बाद लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:24 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी से तापमान में आएगी गिरावट
क्रवार को बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को राहत दी है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather forecast : जिले में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं तथा बूंदाबांदी के बाद लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 17 अप्रैल को लेकर दिए गए हैं।

सप्ताह की शुरुआत से लेकर दोपहर के समय खिल रही तल्ख धूप के चलते गर्मी से दो चार हो रहे लोगों को शुक्रवार को बदले मौसम के मिजाज ने राहत दी है। वहीं वीकेंड पर भी आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारे में मौसम से डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा। इस दौरान मंडी के में पड़ी खुले में पड़ी फसल की संभाल को लेकर विभाग को गंभीर होना होगा। वहीं दूसरी तरफ सेहत को लेकर लोगों भी सजग रहने की जरूरत है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी