Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में फिर बढ़ने लगा तापमान, दिन में गर्मी और उमस करने लगी परेशान

Jalandhar Weather Forecast मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। दो दिन बारिश होने के बाद धूप निकलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आने वाले 24 घंटे के दौरान धूप खिली रहने की संभावना जताई जा रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में फिर बढ़ने लगा तापमान, दिन में गर्मी और उमस करने लगी परेशान
दिन में खिल रही तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। दो दिन बारिश होने के बाद धूप निकलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आने वाले 24 घंटे के दौरान धूप खिली रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। तापमान में इजाफा होने से गर्मी व उमस बरकरार रहेगी।

दरअसल, बीते सप्ताह तीन दिन बारिश होने के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया था। पहली बार लोगों ने सितंबर में नवंबर जैसी ठंड महसूस की थी। वहीं अक्तूबर के शुरुआत में ही पाकेट रेन ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी हुई पाकेट रेन से एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दिन में खिल रही तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। इस कारण तापमान में तो इजाफा हुआ है साथ ही गर्मी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस कारण 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा भी हो गया। शुक्रवार को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा तापमान शनिवार को बढ़कर 34 डिग्री पहुंच गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि रविवार को दिन भर धूप खिली रहेगी। हालांकि रातें हल्की ठंडी हो गई हैं।

स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क

बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा रहता है इसलिए सूती वस्त्र ही पहनने चाहिए। साथ ही खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। साथ ही खूब पानी पीयें। इस समय वायरल बुखार और डेंगू होने का खतरा अधिक है ऐसे में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे खाद्य पदार्थों या पेय का सेवन करने से वायरल का खतरा बढ़ जाता है। सिरदर्द या बुखार महसूस होने पर खुद से दवा न लें और तुरंत किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। 

chat bot
आपका साथी