Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में सोमवार को दिन ढलते ही मौसम का मिजाज बदल गया। इसका असर मंगलवार को भी रहेगा मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 07:24 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 07:24 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल
अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने के चलते मौसम सुहावना बना रहने की संभावना जताई गई है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : जिले में सोमवार को दिन ढलते ही मौसम का मिजाज बदल गया। इसका असर मंगलवार को भी रहेगा मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बूंदाबांदी के बीच अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने के चलते मौसम सुहावना बना रहने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को दोपहर के समय खिली तल्ख धूप के चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम का मिजाज बदलने से पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत की सांस मिली। बीते वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ विनीत शर्मा बताते हैं कि इस सप्ताह अधिकतर दिन मौसम गर्मी से राहत देने वाला रहेगा। उन्होंने कहा कि वीकेंड के बाद फिर से गर्मी के तेवर तीखे होंगे। इस दौरान लोगों को मौसम में हो रहे परिवर्तन के बीच सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी।

बता दें कि प्रदेश में सोमवार को दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम के समय कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चार दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। जालंधर में 39, पटियाला में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज फिर बदला है और अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

chat bot
आपका साथी