Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में सुबह-सुबह बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दो दिन छाए रहेंगे बादल

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में बुधवार तड़के हुई बारिश ने मौसम में ठंडक लौटा दी है। वीरवार को भी आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट होगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:43 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:43 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में सुबह-सुबह बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दो दिन छाए रहेंगे बादल
बुधवार तड़के हुई बारिश ने मौसम में ठंडक लौटा दी है।

जालंधर, जेएनएन। मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। बुधवार तड़के हुई बारिश ने मौसम में ठंडक लौटा दी है। वीरवार को भी आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को निश्चित रूप से बारिश के साथ तेज हवाएंं चलेंगी। मंगलवार शाम को तेज हवाएं चलने व बूंदांबादी का देर रात चलने की वजह से  बुधवार को सुबह  मौसम में ठंडक  की वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। जिससे तापमान में गिरावट हुई व लोगों को गर्मी से राहत मिली।

उधर, मौसम विभाग की संभावना के साथ ही किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। कारण, जो किसान अगले दो दिन गेहूं लेकर मंडी पहुंचने वाले है, उन्हें बारिश के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि तेजी से परिवर्तित हो रहे मौसम के दौरान लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कारण तेजी से बदलते मौसम के बीच बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी