Jalandhar Weather Forecast : जालंधर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, एक हफ्ते में 11 डिग्री गिरा तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में तड़के करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश मौसम में ठंडक लौट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आ रही थी लेकिन शहर में पॉकेट रेन से उमस बढ़ रही थी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:35 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, एक हफ्ते में 11 डिग्री गिरा तापमान
आने वाले दो दिनों तक मौसम यथावत बना रहने की संभावना भी जताई गई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Forecast : महानगर में मंगलवार की सुबह शहरवासियों के लिए राहत लेकर आई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश मौसम में ठंडक लौट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आ रही थी, लेकिन शहर में पॉकेट रेन हो रही थी, जिससे उमस बढ़ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के तीन दिन तक मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश के बाद तापमान में सप्ताह भर के बीच ही 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई थी। आने वाले दो दिनों तक मौसम यथावत बना रहने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार को दिनभर अधिकतम 29 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। जिसके चलते सुबह तथा रात दोनों समय ही तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। मंगलवार को दिन की शुरुआत आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। के साथ हुई। इस बीच कुछ समय के लिए तेज हवाएं भी चलेगी। जिससे पिछले कई दिनों से गर्मी तथा लू का प्रकोप झेल रहे लोगों ने राहत की सांस मिलेगी। बीते सप्ताह लू व गर्मी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो सप्ताह के पहले दिन ही लुढ़ककर 29 डिग्री तक रहा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम यथावत बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी