Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज दिनभर खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान में होगा इजाफा

Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में इस बार वीकेंड पर दोपहर को धूप खिली रहेगी। धूप के साथ शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जरूर होगी। जिससे ठंड से फिलहाल लोगों को निजात मिलने वाली नहीं है। रात तथा सुबह के समय ठंड का दौर यथावत रहेगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 08:19 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 08:19 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecastः  जालंधर में आज दिनभर खिली रहेगी धूप, अधिकतम तापमान में होगा इजाफा
जालंधर में आज दिनभर धूप खिलेगी। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में इस बार वीकेंड पर दोपहर को धूप खिली रहेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी इजाफा होगा। हालांकि, धूप के साथ शीत लहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जरूर होगी। जिससे ठंड से फिलहाल लोगों को निजात मिलने वाली नहीं है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 6 फरवरी को लेकर दिए गए हैं।

बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने के बाद लोगों ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड से काफी हद तक निजात प्राप्त कर ली थी। लेकिन 3 तथा 4 फरवरी को फिर से मौसम ने करवट ले ली थी। इस दौरान आसमान में गरज के साथ छाए बादल तथा बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल दिया।

इस दौरान तापमान में फिर से गिरावट हो गई। यही कारण रहा कि सुबह तथा रात को ठंड भी बढ़ गई। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि सप्ताह भर धूप खिली रहने से दोपहर के समय लोगों को ठंड से जरूर कुछ राहत मिलेगी। लेकिन रात तथा सुबह के समय शीत लहर चलने से ठंड का दौर यथावत रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी