Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में बारिश के बाद फिर निकली तेज धूप

Jalandhar Weather Forecastः शहर में वीरवार काे तेज बारिश शुरू हाेने से बाजारों में वीरानगी छा गई है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले से ही तीन तथा चार फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी। जो बिल्कुल सटीक रही।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 01:40 PM (IST)
Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में बारिश के बाद फिर निकली तेज धूप
Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में वीरवार को बारिश हाे रही है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecastः  शहर में वीरवार दोपहर को तेज बारिश शुरू हाेने से बाजारों में वीरानगी छा गई है। मौसम विभाग ने पहले से ही तीन तथा चार फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी। जो बिल्कुल सटीक रही। हालांकि दोपहर बाद फिर तेज धूप निकल आई है। उधर, सुबह से ही आसमान में गरज के साथ चाय बादल तथा ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई गई थी। बुधवार को अधिकतम 20 तथा न्यूनतम 10 डिग्री चल रहा तापमान लुढ़क कर 24 घंटे बाद ही न्यूनतम आठ तथा अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में फिर लौटी ठंड, बारिश होने से लुढ़का पारा

जालंधर में सुबह से ही बादल छाए थे। इस दौरान चल रही शीतलहर से ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही बारिश की भी संभावना प्रबल थी। इस कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में निश्चित रूप से गिरावट आ गई। दरअसल बीते सप्ताह कई दिनों तक धूप खिली रहने के चलते तापमान में इजाफा हुआ था।

न्यूनतम 1.05 तापमान से रूबरू हो चुके लोगों को लगातार खिली धूप ने काफी हद तक राहत दे दी थी। वहीं बुधवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया था। बुधवार को न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान लुढ़क कर आठ डिग्री तक रह सकता है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट होगी। इस दौरान लोगों को गर्म वस्त्र पहनाने में परहेज नहीं करना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी