Jalandhar Weather Forecast ः फिर धुंध की चादर में लिपटा जालंधर, विजिबिलिटी हुई कम

Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में सुबहसे घनी धुंध छाई हुई है। सप्ताह के शुरुआत से लेकर लगातार खिल रही धूप का दौर वीरवार दोपहर को भी बरकरार रहेगा। लेकिन दिन ढलने के बाद शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 08:13 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 08:13 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast ः  फिर धुंध की चादर में लिपटा जालंधर, विजिबिलिटी हुई कम
Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में सुबह से छाई घनी धुंध।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast ः  जालंधर में सुबह से ही घनी धुंध छाई हुई है। धुंध छाने से विजिबिलिटी भी कम हो गई। सप्ताह के शुरुआत से लेकर लगातार खिल रही धूप का दौर वीरवार दोपहर को बरकरार रहने की संभावन है। इस दौरान अधिकतम तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा। जिससे लोगों को कुछ हद तक ठंड से भी निजात मिल जाएगी। लेकिन, दिन ढलने के बाद शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी साथ ही बरकरार रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 11 फरवरी को लेकर दिए गए हैं।

सप्ताह की शुरुआत से लेकर रोजाना धूप खिल रही है। जिससे पिछले कई दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड से दो-चार हो रहे लोगों को राहत मिल गई है। यह दौर बुधवार के बाद वीरवार को भी जारी रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ विनीत शर्मा बताते हैं कि वीरवार को धूप खिली रहने के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए बादल छाएंगे तथा शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इसके बाद आने वाले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय ठंड से कुछ हद तक रात मिल जाएगी। लेकिन इस दौरान लोगों को गर्म वस्त्र पहनाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। कारण मौसम में कभी भी ठंडक लौट सकती है। जो बाद में परेशानी का कारण भी बन सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी