Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में सुबह व रात को भी बढ़ी गर्मी, 28 डिग्री पहुचा न्यूनतम तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में तड़के तथा रात के समय हवाएं चलने तथा मौसम में ठंडक के चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही थी। जबकि इन दिनों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से अब ऐसा नहीं रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 07:25 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में सुबह व रात को भी बढ़ी गर्मी, 28 डिग्री पहुचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने से सुबह व रात को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे पूर्व तड़के तथा रात के समय हवाएं चलने तथा मौसम में ठंडक के चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही थी। जबकि, इन दिनों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से अब ऐसा नहीं रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है।

सप्ताह के शुरुआत से लेकर गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को इसमें 1 डिग्री कटौती तो जरूर हुई लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा भी हो गया। इस बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि गर्मी का प्रकोप आने वाले कई दिनों तक यथावत रहेगा। इस दौरान लोगों को कोविड-19 की तरह गर्मी से भी खुद की रक्षा करनी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी