Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरू, पहली बार फरवरी में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में फरवरी माह में तापमान की बढ़ोतरी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। माह के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है। वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:56 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast ः  जालंधर में गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरू, पहली बार फरवरी में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
जालंधर में फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast जालंधर में फरवरी माह में तापमान की बढ़ोतरी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह पहला अवसर है जब फरवरी माह में तापमान में इस कदर इजाफा हुआ है। माह के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी इजाफा होना तय है।

वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दरअसल सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना चटख धूप खिल रही है। जिसके चलते तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। माह के शुरुआत में ठंड से दो-चार हो रहे लोगों ने धूप खिलने के दौरान राहत की सांस तो ली है, लेकिन इसके साथ ही अचानक से मौसम का परिवर्तन कई तरह की परेशानियों का कारण भी बन सकता है।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इन दिनों लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच लोगों को सेहत के प्रति अधिक सजग होना होगा। कारण अचानक से तापमान का बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दौरान लोगों को अभी गर्म वस्त्र त्यागने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही खानपान में भी खास एहतियात बरतने की जरूरत है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी