Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में अगले 3 दिनों तक रहेगा बारिश का असर, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में बारिश तथा तेज आंधी का असर आने वाले 3 दिनों तक रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना प्रबल है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:32 PM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में अगले 3 दिनों तक रहेगा बारिश का असर, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
जालंधर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : वीरवार व शुक्रवार को हुई बारिश तथा तेज आंधी का असर आने वाले 3 दिनों तक रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना प्रबल है। बीते बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था।

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अगले ही दिन आसमान में छाए बादल तथा बिजली चमकने के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस दौरान ओलावृष्टि के चलते शुक्रवार को तथा शनिवार को मौसम राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 38 डिग्री सेल्सियस रह गया था। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि आने वाले 3 दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके बाद भी मौसम राहत भरा होगा।

--------------------

यह भी पढ़ें : तीन अवैध कालोनियों पर चली डिच

जालंधर: नगर निगम ने लंबे अरसे के बाद शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही तीन अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की है। इनमें से दो कालोनियां बस्ती बावा खेल से सटे कबीर विहार में विकसित की जा रही थीं तो एक कालोनी गांव नागरा में बनाई जा रही थी। नगर निगम की टीम बिलिं्डग ब्रांच के अधिकारी वजीर राज सिंह अजीत शर्मा के साथ निकली। सुबह करीब छह बजे कार्रवाई आरंभ कर दी गई थी। नगर निगम ने विरोध की आशंका के चलते सुबह-सुबह कार्रवाई की। नागरा और आसपास के इलाकों में कई कालोनियां विकसित हो रही हैं। ऐसे ही बस्ती बावा खेल इलाके के आसपास भी छोटी-छोटी कई कालोनियां विकसित की जा रही हैं। नगर निगम ने डिच मशीन के साथ कालोनी में बनाई गई सड़कों को तोड़ दिया और सीवरेज सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है।

chat bot
आपका साथी