Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज छाएंगे आंशिक बादल, 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा अधिकतम तापमान

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में सप्ताह की शुरूआत से लेकर गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन इस बीच लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 09:13 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 09:13 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज छाएंगे आंशिक बादल, 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा अधिकतम तापमान
जालंधर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast जालंधर में सप्ताह की शुरूआत से लेकर गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचने के बाद लोगों ने गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेले। यही कारण रहा कि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन इस बीच लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। कारण अधिकतम तापमान वीरवार को भी 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

बीते सप्ताह कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा मूसलाधार बारिश के चलते गर्मी से राहत की सांस लेने वाले लोगों को फिर से अधिक तापमान की आफत झेलनी पड़ रही है। इस सप्ताह की शुरुआत से लेकर रोजाना दोपहर के समय तल्ख धूप खिल रही है। जिसके चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में पड़ रही गर्मी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मई महीने के प्रथम माह में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लिहाजा, इन दिनों लोगों को सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी