Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में आज छाएंगे आंशिक बादल, कल हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है। वहीं शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटों को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 08:33 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast ः  जालंधर में आज छाएंगे आंशिक बादल, कल हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में आज आंशिक बादल छाएंगे व ठंड बढ़ेगी।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में फिलहाल लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है। कारण, पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धूप के बाद शुक्रवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिसके तहत आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटों को लेकर दिए गए हैं। इस बीच तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ ही तड़के तथा रात को ठिठुरन बढ़ जाएगी।

सप्ताह के शुरुआत से लेकर लगातार खिल रही धूप के कारण लोगों ने हाड़ कंपाने वाली ठंड से काफी हद तक राहत प्राप्त कर ली थी। वहीं वीरवार को तड़के आसमान में धुंध की चादर बिछने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई। भले ही दोपहर के समय खिली धूप के बीच तापमान में इजाफा हो गया। लेकिन दिन ढलते फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में असमानता आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी बसंत तक सुबह तथा रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्म वस्त्र पहनने से परहेज नहीं करना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी