Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में 4 दिन में 7 डिग्री बढ़ा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jalandhar Weather Forecast बीते 4 दिनों में ही 7 डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हो चुका है। सप्ताह के शुरुआत में आसमान में रोजाना छाए घने बादल तेज हवाएं चलने तथा बारिश के बाद अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:25 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast: जालंधर में 4 दिन में 7 डिग्री बढ़ा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
जालंधर में सुबह तथा रात को उमस लोगों की परेशान का सबब बनी हुई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Forecast : बीते 4 दिनों में ही 7 डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हो चुका है। सप्ताह के शुरुआत में आसमान में रोजाना छाए घने बादल, तेज हवाएं चलने तथा बारिश के बाद अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली। वहीं वीकेंड पर फिर से तल्ख धूप खिली रहने के चलते 4 दिनों के भीतर ही 7 डिग्री तापमान के इजाफे के साथ 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते सुबह तथा रात को भी उमस ने लोगों को तंग किया।

दरअसल, सप्ताह के शुरुआत से रोजाना बारिश हो रही थी। मानसून की दस्तक के कारण सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो जाता रहा। इस कारण तापमान में भी भारी गिरावट हो गई थी। रात के समय लोगों ने ठंड भी महसूस की। वहीं शनिवार को खिली तेज धूप के बाद फिर से पहले जैसे हालात बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी तेज धूप रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट नहीं होगी।

------

यह भी पढ़ें : एक माह से सीवरेज समस्या का हल नहीं हुआ : मिंटू

जालंधर : वार्ड 40 से भाजपा पार्षद एवं नगर निगम के उपनेता विपक्ष वीरेश मिंटू भगत ने बताया मोहल्ला न्यू दशमेश नगर ब्लाक-सी फौजी टेंट हाउस के सामने वाली गलियों में पिछले एक माह से सीवरेज की समस्या है। बार-बार निगम अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। शनिवार को सुपर सक्शन मशीन से समस्या हल करने की कोशिश की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। गदईपुर सीवर लाइन को जालंधर वेस्ट से जोड़कर लगभग 200 कॉलोनियों को नगर निगम ने मुसीबत में डाल दिया है। पहले शिवराज लाइन को को जोड़ा, के बाद फोलड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का काम शुरू किया। ट्रीटमेंट प्लांट के काम को पूरा होने में अभी 2 साल और लगेंगे, तब तक लोगों गंदे पानी और सीवर जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। मिंटू ने कहा कि नगर निगम बिना किसी प्लानिंग के करोड़ों रुपया बर्बाद कर रहा है।

chat bot
आपका साथी