जालंधर में यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन, वरिष्ठ पत्रकार सुक्रांत को सर्वसम्मति से चुना प्रेसीडेंट

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकारों ने बुधवार को यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार सुक्रांत को प्रधान नियुक्त किया गया। उन्हें अपनी टीम के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को चुनने के अधिकार भी दिए गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 05:42 PM (IST)
जालंधर में यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन, वरिष्ठ पत्रकार सुक्रांत को सर्वसम्मति से चुना प्रेसीडेंट
जालंधर में बुधवार को यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन किया गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। पत्रकारों के हितों और कल्याण की खातिर एकजुट हुए जालंधर के वरिष्ठ पत्रकारों ने बुधवार को यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार सुक्रांत को प्रधान नियुक्त किया गया। उन्हें अपनी टीम के पदाधिकारी और कार्यकारिणी को चुनने के अधिकार भी दिए गए हैं।

जालंधर में वरिष्ठ पत्रकारों की एक बैठक स्थानीय होटल में हुई। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुनील रूद्रा ने किया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी खुराना, मनोज त्रिपाठी, रोहित सिद्धू, टिंकू पंडित, प्रीत सूजी, मदन भारद्वाज, जतिन्द्र चोपड़ा, भूपिंद्र रत्ता ने अपने विचार पेश किए।

यह भी पढ़ें - अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

चर्चा के बाद सभी वरिष्ठ पत्रकारों की सहमति से मीडिया यूनाइटेड क्लब, जालंधर का गठन करके वरिष्ठ पत्रकार सुक्रांत को प्रधान चुन लिया गया। इस मौके पर मनीष शर्मा, जतिंदर पम्मी, गुलशन अरोड़ा, राजेश योगी, हरीश, रवीश अबरोल, शाम सहगल, जगदीश कुमार, कमल किशोर, जसप्रीत सिंह, प्रदीप भल्ला, राजेश शर्मा, मुनीष धोखी, अंकित, विजय, अनिल वर्मा, विशाल कोहली, विष्णु, गौरव बस्सी, मनोज कुमार, विक्की कंबोज, रवि कुमार, पकंज, जसपाल कैंथ, अनुभव, नमन, जतिंद्र शर्मा, सुरिंदर बावा, विशाल, दीपक, जेएस सोढ़ी, सौरभ मेहता, ज्योति, वरुण अग्रवाल, मनु त्रेहण, नितिन कोड़ा, जगरूप, शैंकी ठाकुर, विनय शर्मा, जतिन मरवाहा, राहुल ग्रोवर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - फेसबुक की Missed call से रहें सावधान! पंजाब में अमीरों को Honey Trap में फंसाने वाली शातिर महिला गिराेह सहित गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी