जालंधर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से व्यापारी चिंतित... कहीं दोबारा न लग जाए लाकडाउन

जालंधर में कोरोना के बढ़ते मामलों से व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। उन्हें इस बात की चिंता है कि महाराष्ट्र की तरह पंजाब में भी दोबारा लाकडाउन न लग जाए और सब कुछ बंद न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो व्यापार का ट्रैक पर आना मुश्किल आ जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:49 PM (IST)
जालंधर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से व्यापारी चिंतित... कहीं दोबारा न लग जाए लाकडाउन
जालंधर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। देशभर में कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले वर्ष की तरह फिर से माहौल बनता जा रहा है। भले ही इसका कारण लोगों की लापरवाही हो या प्रशासन की उदासीनता लेकिन शहर का व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। उन्हें इस बात की चिंता है कि महाराष्ट्र की तरह पंजाब में भी दोबारा लाकडाउन न लग जाए और सब कुछ बंद न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो व्यापार का ट्रैक पर आना मुश्किल आ जाएगा। यही कारण है व्यापारी लोगों से लापरवाही छोड़ने की अपील कर रहे हैं। 'दैनिक जागरण' ने इसी विषय पर जानी व्यापारियों की राय। पेश है उसके अंश :

सरकारी निर्देशों की कड़ाई से पालन की जरूरत है। वास्तव में यह निर्देश लोगों की भलाई के लिए ही दिए गए हैं। उसकी पालना करते हुए अपनी व समाज की रक्षा की जा सकती है।

- कमलजीत।

वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसे लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। इन पर विश्वास करने के वजह बजाय लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

- नरेश मल्होत्रा।

कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के चलते पहले से कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है।  लोग समय रहते नहीं संभले तो फिर से हालत गंभीर होंगे। असर कारोबार पर पड़ना तय है।

- निखिल।

जिस रफ्तार के साथ कोरोना पाजिटिव केस बढ़ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

- राजेश सेठ।

सरकार के निर्देशों की पालना करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।बाजारों में हुआ अतिक्रमण इसमें बाधा पेश कर रहा है। सभी को इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

- विनय चड्ढा

कोरोना फिर से वापस आ रहा है। अब बाजारों में घूम रहे लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मास्क जरूर पहनें और दो गज की दूरी का ध्यान दें।

- सुरेश मल्होत्रा।

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल ढाई माह तक दुकानें बंद रखी थी। खर्च, कर्ज व्यापारियों ने खुद की जेब से किए थे। दोबारा से वैसे ही हालात ना बन जाए इसके लिए एहतियात की जरूरत है।

- विनोद सोनी।

जिला प्रशासन ने संडे मार्केट लगाने पर रोक लगाई हुई है।  बावजूद इसके संडे मार्केट सजाई जा रही है। कोरोना संक्रमण फैलने का वह सबसे बड़ा कारण है।

- रितेश कुमार सोनी।

chat bot
आपका साथी