Jalandhar Today 15th July 2021 : जालंधर में विभिन्न जगहों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज क्या खास है शहर में।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 08:34 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 08:34 AM (IST)
Jalandhar Today 15th July 2021 : जालंधर में विभिन्न जगहों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 15 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

वैक्सीन कैंप

- अपोलो हेल्थ टायर ट्रांसपोर्ट

-श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम निजात रामनगर

-ग्लोबल पैकेजिंग बस्ती बावा खेल

-गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल

-आनंद एंड आनंद वरियाणा इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स

-राधा स्वामी सत्संग घर मकसूदां में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप लगाए जाएंगे।

- डीसी को देंगे मांग पत्र

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त की तरफ से लोगों के हितों में डीसी घनश्याम थोरी को सुबह 10 बजे मांग पत्र दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता जिले भर से शामिल होंगे।

संकीर्तन

-प्राचीन हनुमान मंदिर टांडा रोड में संकीर्तन चार बजे।

शेखां मार्केट एसोसिएशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप

छोटा बाजार शेखां मार्केट एसोसिएशन ने चौथा वैक्सीनेशन कैंप लगाया। संस्था के प्रधान कुलभूषण धवन की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में मेयर जगदीश राज राजा मुख्यअतिथि व पार्षद विपिन चड्ढा बब्बी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंप में 150 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। मौके पर संस्था के उप-प्रधान परमिंदर सिंह, चेयरमैन सतीश भांबा, सचिव सुशील बाहरी, कैशियर हरप्रीत सिंह व कार्यकारी सदस्य हरसिमर सिंह, जसपाल सिंह, विजय ग्रोवर, संजीव अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, पवन नारंग, द¨वदर धवन, रजित भांबा सहित सदस्य मौजूद थे। वहीं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पल्लवी भारती ने कहा कि हर योग्य नागरिक को कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। मोता नगर स्थित आश्रम में आयोजित कैंप के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार व सेहत विभाग के विशेष प्रयासों से वैक्सीन तैयार की गई है, जिसे लेकर किसी तरह की भ्रांति पर विश्वास किए बगैर सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

chat bot
आपका साथी