Jalandhar Today 21st August 2021 : जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में शनिवार को विभिन्न जगहों पर वैक्सीन कैंप लगाए जाएंगे। वैक्सीन कैंपों के दौरान लोगों को फ्री वैक्सीन लगाने के साथ-साथ कोरोना से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इस क्रम में सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप का आयोजन होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:05 AM (IST)
Jalandhar Today 21st August 2021 : जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार,  24 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

वैक्सीन कैंप

शनिवार को शहर में विभिन्न जगहों पर वैक्सीन कैंप लगाए जाएंगे। विभिन्न संस्थानों की तरफ से लगाए जा रहे इन वैक्सीन कैंपों के दौरान लोगों को फ्री वैक्सीन लगाने के साथ-साथ कोरोना से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इस क्रम में सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप का आयोजन होगा। इसी तरह राधा स्वामी सत्संग घर में कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

- हिट है फिट है इवेंट

दैनिक जागरण की तरफ से फिट है तो फिट है इवेंट का आयोजन जालंधर हाइट्स में शाम 6 बजे से होगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज तथा योगा के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का गुरु दिया जाएगा। इसी तरह अपना वजन कम करने वालों को उपहार भी भेज दिए जाएंगे।

- बालाजी की भजन संध्या

कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से बालाजी की भजन संध्या शाम 4 बजे होगा। जिसमें संस्था के प्रधान रमन अरोड़ा द्वारा बालाजी के भजनों का गुणगान किया जाएगा।

- भगवान शनि देव उपासना

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनि देव उपासना तथा हवन यज्ञ का आयोजन रात 7 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर हवन यज्ञ में आहुतियां देंगे।

यह भी पढ़ें-  जालंधर से बाहर जाने वाले एक बार जरूर पढ़ें यह खबर, आज भी हाईवे व रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे हैं किसान; रूट किया डायवर्ट

यह भी पढ़ें-  अमृतसर में भारत-पाक सीमा से 40 किलो हेरोइन व अफीम बरामद, BSF की फायरिंग से भागे पाक तस्कर

chat bot
आपका साथी