Jalandhar Today 7th October 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर भी काफी उत्साह देखा जा रह है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:22 AM (IST)
Jalandhar Today 7th October 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 7 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

वैक्सीन कैंप

-सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

रामलीला का आयोजन

जालंधर में दशहरा उत्सव को लेकर शहर में रामलीलाओं का दौर जारी है। इस क्रम में नवदुर्गा रामलीला समिति की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूल गदाईपुर में जारी श्री राम लीला के चौथे दिन वीरवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधक कमेटी की तरफ से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। इसी तरह प्राचीन मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में जारी श्री राम लीला के तीसरे दिन ताड़का वध तथा सीता स्वयंवर का मंचन होगा। रामलीला का मंचन प्रात 9 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।

 मां बगलामुखी हवन यज्ञ

-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

-अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में सुबह 7:30 बजे से होगा इस दौरान श्रद्धालुओं को चेहरे पर मास्क लगाकर आने का आह्वान किया गया है।

 भजन संध्या

-नवरात्र को लेकर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से होगा। इस दौरान मां भगवती को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 365वें दिन में पहुंचा।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 361वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 371वें दिन में करेगें रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 333वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हिंदू  किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा के दिन रात का धरना को 333वें दिन में पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी