Jalandhar Today 3rd December 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में भू वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:35 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:35 AM (IST)
Jalandhar Today 3rd December 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में सिविल अस्पताल में आज सुबह 9 बजे वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 3 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में भू वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। उधर सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

शहीदी दिवस पर आज होगा दोपहर के समागम

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में क्रमवार समागम जारी हैं। इस क्रम में शुक्रवार को श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगाएंगे। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही वाणी का उच्चारण सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर पावन आहुतियां देंगे।

भजन संध्या

मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रात 7 बजे से होगा।

हड़ताल

डीसी ऑफिस एम्पलाई यूनियन की तरफ से सुबह 10 बजे से डीसी ऑफिस में हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मुलाजिम सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताएंगे।

chat bot
आपका साथी