Jalandhar Today 27th November 2021 : मांगों को लेकर अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से रोष जता रहे अध्यापकों का प्रदर्शन बस स्टैंड के पास टंकी वाले पार्क में सुबह 9 बजे से होगा। बीते दिनों शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव कर रहे शिक्षकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST)
Jalandhar Today 27th November 2021 : मांगों को लेकर अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में मांगों को लेकर अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 9 बजे शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 27 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

अध्यापकों का प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से रोष जता रहे अध्यापकों का प्रदर्शन बस स्टैंड के पास टंकी वाले पार्क में सुबह 9 बजे से होगा।

आज मनाया जाएगा भैरव बाबा का जन्मदिन

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड लंबा पिंड की तरफ से भैरव बाबा का जन्म दिवस समारोह का आयोजन रात 7 बजे से होगा। इस दौरान भगवान शनिदेव को समर्पित हवन यज्ञ भी किया जाएगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर इसमें पावन आहुतियां देंगे।

ऑनलाइन बैठक

होशियारपुर के गांव महीलपुर में तहसीलदार संदीप कुमार पर विजिलेंस की रेड के विरोध में राज्य भर में सरकारी मुलाजिमों का रोष प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में सरकारी विभागों में हड़ताल भी की जा रही है। इसी श्रृंखला में 27 नवंबर को दोपहर 3 बजे राज्य भर के मुलाजिमों की ऑनलाइन बैठक होगी। जिसमें विरोध की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस भवन में ऑब्जर्वर करेंगे चर्चा

कांग्रेस भवन राजेंद्र नगर में कांग्रेस के आब्जर्वर पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 5 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राघव कपूर मां के दरबार में भजनों के साथ हाजिरी लगाएंगे।

फ्री वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाई जाएगी। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी सुबह 9 बजे से फ्री वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। इस दौरान जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर हवन यज्ञ में आहुतियां देंगे।

chat bot
आपका साथी