Jalandhar Today 1st December 2021 : जालंधर बस स्टैंड पर अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी वहीं तहसीलदार नायब तहसीलदार सेहत कर्मी व शिक्षाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:18 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:18 AM (IST)
Jalandhar Today 1st December 2021 : जालंधर बस स्टैंड पर अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में बस स्टैंड टंकी वाले पार्क के पास अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 1 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी, वहीं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सेहत कर्मी व शिक्षाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

हवन यज्ञ

श्री हनुमान मंदिर चौक सूदा में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।

सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कालोनी में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से।

प्रदर्शन

बस स्टैंड टंकी वाले पार्क के पास अध्यापकों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से।

डीसी आफिस में मुलाजिमों की हड़ताल सुबह 10 बजे से।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार शाम 5 बजे से।

chat bot
आपका साथी