Jalandhar Today 18th januaryः जालंधर में निगम हाउस की बैठक दोपहर 3 बजे, आमने-सामने होंगे पार्षद व निगम अधिकारी

जालंधर के रुके हुए विकास कार्य पूरे करवाने तथा नए प्रोजेक्टों को लेकर 18 जनवरी को पार्षद तथा निगम अधिकारी आमने-सामने होंगे। नगर निगम हाउस की नव वर्ष में पहली बैठक जिला रेडक्रॉस भवन में दोपहर 3 बजे होगी।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:21 AM (IST)
Jalandhar Today 18th januaryः जालंधर में निगम हाउस की बैठक दोपहर 3 बजे, आमने-सामने होंगे पार्षद व निगम अधिकारी
जालंधर में नगर निगम हाउस की बैठक दोपहर तीन बजे।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 18 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर के रुके हुए विकास कार्य पूरे करवाने तथा नए प्रोजेक्टों को लेकर 18 जनवरी को पार्षद तथा निगम अधिकारी आमने-सामने होंगे। इसके साथ ही रुके हुए कार्य तथा नए प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर भी जमकर चर्चा होगी। निगम हाउस की नव वर्ष में पहली बैठक जिला रेडक्रॉस भवन में दोपहर 3 बजे होगी। जिसमें नगर निगम कमिश्नर तथा पार्षदों के अलावा नगर निगम के अधिकारी शामिल रहेंगे।

- एफसी सोंधी ग्राउंड में सुबह 11 बजे क्रिकेट मैच होगा।

-श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

- श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सांध्य फेरी का आयोजन गुरु नानक पुरा में शाम 6 बजे से होगा। जिसमें अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर में सहयोग देने को लेकर आह्वान किया जाएगा।

यह भी पढ़े- Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज धूप खिलने के साथ बढ़ेगा तापमान, लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी